बीकानेर: सड़क पर कुत्ता आने से गिरा बाइक सवार युवक हुई मौत
Feb 02, 2026
Khulasa Online Reporter
762 व्यूज़
बीकानेर: सड़क पर कुत्ता आने से गिरा बाइक सवार युवक हुई मौत
खुलासा न्यूज़। पूगल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक के भाई पुरखाराम नायक ने बताया कि उसका भाई मांगीलाल नायक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक रास्ते में एक कुत्ता आ जाने से वह संतुलन खो बैठा और बाइक से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में मांगीलाल नायक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पूगल थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
टैग:
#BIKANER NEWS
#bikaner
#KHULASAONLINE
#Breaking News
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें