सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

स्कूली छात्रा के लिए न्याय मांगने वाला ही निकला हत्यारा, एक लॉकेट ने खोला राज

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 3090 व्यूज़
शेयर:
स्कूली छात्रा के लिए न्याय मांगने वाला ही निकला हत्यारा, एक लॉकेट ने खोला राज
स्कूली छात्रा के लिए न्याय मांगने वाला ही निकला हत्यारा, एक लॉकेट ने खोला राज
 
बीकानेर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी श्यामसुंदर को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद को संदेह से दूर रखने के लिए मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शनों में भी शामिल होता रहा।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था और घटनास्थल से मिला एक लॉकेट ही जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। जांच में सामने आया कि बालिका से हाथापाई के दौरान आरोपी का लॉकेट टूटकर मौके पर गिर गया था। शक से बचने के लिए उसने अगले ही दिन बाजार से वैसा ही दूसरा लॉकेट खरीदकर पहन लिया, लेकिन यही चालाकी पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गई।
 
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को बालिका परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान रोही क्षेत्र में उसका शव मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें आरोपी संदिग्ध रूप से दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान लॉकेट को लेकर उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें