सोमवार को होगा पुष्करणा समाज की महिलाओं का सम्मेलन, महिलाओं को खुलकर बोलने का मिलेगा मौका
सोमवार को होगा पुष्करणा समाज की महिलाओं का सम्मेलन, महिलाओं को खुलकर बोलने का मिलेगा मौका
बीकानेर। पुष्करणा सावा 2026 के उपलक्ष में 2 फरवरी को राज रंगों की बगीची, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा गणेश जी मंदिर के ठीक पीछे, नत्थूसर गेट के बाहर, में पुष्करणा समाज की महिलाओं का एक सम्मेलन दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। आयोजनकर्ता ज्योति प्रकाश रंगा व अनिल पुरोहित ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज की कामकाजी और अनुभवी महिलाओं को उनसे छोटी और कम उम्र की महिलाओं व बेटियों से रूबरू करवाया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन पीढिय़ों के बीच विचार सेतु का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं के बीच में खुली चर्चा होगी वह समझ में महिलाओं के उत्थान और वैचारिक उत्थान सहित सामाजिकता पर भी खुलकर बातचीत की जाएगी। इस कार्यक्रम में पुष्कर में समाज की प्रतिष्ठित महिलाएं और अन्य महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। साथी इस कार्यक्रम में 50 साल पूरे कर चुके दंपतियों का सम्मान भी किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 40 जोड़ों का सम्मान किया जायेगा। जिन जोड़ों की शादियां 1977 से पहले हो चुकी है वह इस हेतु संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर संगीतकार राजनारायणा द्वारा कांपोज सावा गीत लोकार्पण किया जायेगा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
