सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

2 दिन बाद शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 1852 व्यूज़
शेयर:
2 दिन बाद शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

 2 दिन बाद शुक्र का गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ

Shukra Gochar 2026: धन, वैभव और सुख के प्रदाता शुक्र ग्रह राशि बदलने वाले है. 6 फरवरी को शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में राहु पहले से बैठा हुआ है. इसके अलावा, यहां ग्रहों के राजकुमार बुध भी विराजमान हैं. ज्योतिषविद के अनुसार, कुंभ राशि में राहु-शुक्र की युति कई राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ देने वाली है. इस दौरान कई लोगों की आय बढ़ेगी. खर्चों में कमी आने से बैंक-बैलेंस सुधरेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ भी संभव है. आइए विस्तार से जानते हैं.


मेष राशि
वित्तीय लक्ष्यों को पाने की कोशिश तेज रहेगी. लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे. जरूरी कार्यों में तेजी आएगी और नए काम शुरू करने का साहस दिखाएंगे. सूझबूझ और क्षमता के दम पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे.

वृष राशि
अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में सुधार होगा. आमदनी बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. योजनाओं को तय रणनीति के साथ आगे बढ़ाएंगे. वित्तीय मामलों में स्पष्टता और समझ बेहतर होगी.

कर्क राशि
बचत पर विशेष ध्यान रहेगा. धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पैतृक मामलों को आगे बढ़ाएंगे. बैंकिंग और निवेश से जुड़े कामों में अवसर मिल सकते हैं.
 
सिंह राशि
आर्थिक रूप से समय मजबूत रहेगा. आय बढ़ाने में सफलता मिलेगी. लक्ष्य पूरे करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रतिभा के दम पर नए अवसर मिलेंगे और धैर्य से लाभ उठाएंगे.

कन्या राशि
लेनदेन में सतर्कता जरूरी होगी. कार्य विस्तार की योजना बनेगी. परिवार के लिए कुछ खास करने की सोच रहेगी. वरिष्ठों की सलाह लाभ देगी. समझदारी से फैसले लेना बेहतर रहेगा.

तुला राशि
आय में सुधार के संकेत हैं. नए आर्थिक स्रोत विकसित हो सकते हैं. अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. लोन या फाइनेंस से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ की स्थिति मजबूत रहेगी. अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. योजनाएं आकार लेंगी. पैतृक मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा.

धनु राशि
धन-संपत्ति से जुड़े कार्यों में गति आएगी. सहयोग मिलेगा और उपलब्धियां हासिल होंगी. कामकाज उम्मीद से बेहतर रहेगा. लक्ष्य पूरे करने के संकेत हैं और शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी.

मकर राशि
आर्थिक मामलों में जिद या जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. सोच-समझकर कदम उठाएं. सहयोगियों की मदद लें. अनजान लोगों से सतर्क रहें और जोखिम से बचें.

कुंभ राशि
शुक्र आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. व्यावसायिक हित साधने में सफल रहेंगे. धन संग्रह और संरक्षण पर ध्यान देंगे. यानी रुपया पैसे जोड़ने की तरफ ध्यान रहेगा. भूमि-भवन से जुड़े मामलों में तेजी आएगी. योजनाओं पर अमल बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन राशि
लाभ की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. सहकर्मियों और अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें. निवेश के मौके मिलेंगे. रोजमर्रा के प्रस्ताव आते रहेंगे, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी होगा.

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें