सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?

Jan 31, 2026 Khulasa Online Reporter 2927 व्यूज़
शेयर:
एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?

एक दिन में चांदी ₹1.06 लाख टूटी, सोना ₹20 हजार सस्ता-अचानक क्यों गिरे रेट?

खुलासा न्यूज़। अगर आप सोना या चांदी में निवेश करते हैं, तो शुक्रवार का दिन आपको चौंका सकता है। 30 जनवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में ऐसी गिरावट आई, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं। चांदी एक ही दिन में ₹1.06 लाख टूट गई, वहीं सोना करीब ₹20 हजार सस्ता हो गया। सवाल यही है कि इतनी बड़ी गिरावट अचानक क्यों आई? प्रॉफिट बुकिंग के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1.06 लाख रुपए (26%) गिर गई। अब 1 किलो चांदी 2.93 लाख रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को चांदी 3.99 लाख रुपए प्रति किलो में मिल रही थी। MCX पर सोने में भी 20 हजार रुपए (12%) की गिरावट रही। 10 ग्राम सोना 1.49 लाख रुपए पर आ गया। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपए पर था। इसके अलावा सोने और चांदी के ETF में शुक्रवार को 23% तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

सोने-चांदी के दाम गिरावट के 3 मुख्य कारण

प्रॉफिट बुकिंग: सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया।
फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई, साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं। MCX : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं। सर्राफा: यह वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें