पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त का गला काटा, शव का किया इतना बुरा हाल
पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त का गला काटा, शव का किया इतना बुरा हाल
बांसवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए अगले दिन शव को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया गया। नाले से शव मिलने पर पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान की। सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि 6 फरवरी को नाले में क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान विशाल बंजारा के रूप में की। इस मामले में मृतक की मां ने 7 फरवरी को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और दिनेश पर शक जताया था। रिपोर्ट के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने दिनेश और उसके सहयोगी सुशील को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या कबूल कर ली।
आरोपी के जेल में रहने के दौरान बने संबंध
पुलिस के अनुसार विशाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोपी दिनेश से जेल में मुलाकात कराने के लिए विशाल उसकी प्रेमिका को ले जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जेल से छूटने के बाद दिनेश ने प्रेमिका से शादी कर ली, लेकिन उसे पत्नी और विशाल के संबंधों पर शक हो गया।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
