सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

इस तारीख को बीकानेर आयेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, यहां होगी विशाल जनसभा

Feb 20, 2026 Khulasa Online Reporter 468 व्यूज़
शेयर:
इस तारीख को बीकानेर आयेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, यहां होगी विशाल जनसभा

इस तारीख को बीकानेर आयेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, यहां होगी विशाल जनसभा
बीकानेर। 2026 में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि 28 फरवरी को नोखा रोड, भीनासर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा का उद्देश्य पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। जनसभा में बड़ी संख्या में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा मुख्य वक्ता के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सिलसिले में 22 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 11:30 बजे रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मासिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। यह बैठक अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में होगी। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही 28 फरवरी को होने वाली जनसभा के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस जनसभा में जिले के लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिले के पूर्व जिला व उपजिला प्रमुखगण, प्रधान व उपप्रधानगण, जिला परिषद सदस्यगण, पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण, वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक आदि अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण मय कार्यकारिणी, तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें