सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा : राजस्थान में अब हर सीएचसी पर लगेंगे ईसीजी टेक्नीशियन

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 371 व्यूज़
शेयर:
राज्य सरकार की बड़ी घोषणा : राजस्थान में अब हर सीएचसी पर लगेंगे ईसीजी टेक्नीशियन

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा : राजस्थान में अब हर सीएचसी पर लगेंगे ईसीजी टेक्नीशियन

जयपुर। देश में थ्रोम्बोसिस (खून का थक्का जमने संबंधि बीमारी) और उससे होते हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने राजस्थान के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्तर पर इसके प्रारंभिक इलाज की सुविधा विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए हर सीएचसी स्तर पर ईसीजी टेक्नीशियन लगाए जाएंगे।

फैसले का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

सरकार के इस फैसले का राजस्थान ईसीजी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार सीएचसी स्तर पर ईसीजी टेक्नीशियन नियुक्त कर रही है, जिसका मरीजों को फायदा होगा, लेकिन सरकार बड़े हॉस्पिटलों में इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

जयपुर में एक भी स्थायी पद स्वीकृत नहीं

जयपुर के ही प्रमुख बड़े हॉस्पिटलों ट्रॉमा सेंटर, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, एसएमएस हॉस्पिटल, जे.के. लोन हॉस्पिटल, जनाना हॉस्पिटल चांदपोल में ईसीजी टेक्नीशियन का एक भी पद स्थायी तौर पर नहीं है।

यहां तमाम कर्मचारी या तो मेडिकल कॉलेज से एडहोक में लगे हैं या फिर संविदा पर। वहीं जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर बने सैटेलाइट हॉस्पिटलों में भी ईसीजी टेक्नीशियन का एक भी स्थायी पद स्वीकृत नहीं है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2