सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

लेडी एल्गिन स्कूल की छात्राओं ने किया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का भ्रमण

Feb 09, 2026 Khulasa Online Reporter 572 व्यूज़
शेयर:
लेडी एल्गिन स्कूल की छात्राओं ने किया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का भ्रमण

लेडी एल्गिन स्कूल की छात्राओं ने किया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का भ्रमण

केंद्र की तान्या जायसवाल व सचिव बनवारी लाल शर्मा ने दी विभिन्न उपचार की क्रियात्मक जानकारी

बीकानेर // राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गगांशहर में आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग (लेडी एल्गिन) की 9th व 10th की हेल्थ केयर की छात्राओं ने प्रिंसिपल मंजूबाला यादव के नेतृत्व में भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र में छात्राओं को विभिन्न रोगों की जानकारी, उनके उपचार की प्रक्रिया व योग-आसन की क्रियाओं की जानकारी देते हुए उनके महत्व को समझाया गया।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ तान्या जायसवाल ने छात्राओं को प्रेक्टिकल रूप से जलनेती, कुंजल किया, गर्म ठंडा शेक, जल शिरोधारा, स्टीव बाथ सहित अनेक प्राकृतिक उपचार विधियां बताई तथा इसके लाभ भी बताये।  

योग क्रियाएं भी सिखाई

इस अवसर पर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के योग भवन में एक शिविर भी लगाया। जहां पर स्कूली छात्राओं को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई गई। इस मौके पर सचिव बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि योग से सभी रोगों को जड़ से नष्ट किया जा सकता है। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे तो आपको कभी भी वैद्य या डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। प्राकृतिक चिकित्स विशेषज्ञ तान्या जायसवाल ने प्राकृतिक उपचार की विधियो का जिक्र करते पंच तत्वों से बने शरीर की विज्ञान प्रकिया समझाई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा वैदिक काल से चली आ रही सबसे सस्ती व सुलभ चिकित्सा व्यवसाय है इसलिए हमें से अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। 

ये भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्थान की वरिष्ठ उपचारिका कविता सुथार, बरिष्ठ उपचारक महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, कृष्णा कच्छावा, सुनीता प्रजापत एवं विद्यालय की सविता गर्ग, हेमा बजाज, निर्मला व्यास व पवन बिश्नोई मौजूद थे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें