सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच इस तारीख को होगा महामुकाबला!

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 732 व्यूज़
शेयर:
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच इस तारीख को होगा महामुकाबला!

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच इस तारीख को होगा महामुकाबला!

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। इसकी पुष्टि पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट के जरिए की। पोस्ट के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से इस मुकाबले को खेलने की सिफारिश की थी। गौरतलब है कि बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के अन्य सभी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी।

PAK मीडिया का दावा: ICC ने मानी शर्तें

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि PCB द्वारा रखी गई शर्तों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मान लिया है। वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि ICC ने पाकिस्तान की तीनों मांगों को खारिज कर दिया है। ICC की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा और उसे भविष्य में एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी।

पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी थीं तीन शर्तें

भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर हुई बैठक में ICC के CEO संजोग गुप्ता वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान ने तीन शर्तें रखीं— ICC की कुल कमाई में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए। भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को फिर से शुरू किया जाए। मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए।

दरअसल, एशिया कप के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। मौजूदा ICC रेवेन्यू मॉडल के तहत पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा हिस्सेदार बोर्ड है, जिसे कुल कमाई का लगभग 5.75 फीसदी हिस्सा मिलता है। इससे ऊपर भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड हैं।

भारत-पाक मैच न होने से होगा बड़ा नुकसान: SLC
7 फरवरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने PCB से भारत-पाकिस्तान मैच पर दोबारा विचार करने की अपील की थी। इसके बाद SLC ने PCB को ईमेल भेजकर कहा कि इस मुकाबले के नहीं होने से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा और टूर्नामेंट की छवि पर भी असर पड़ेगा। ईमेल में कहा गया, “हम भारत के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो हमें रेवेन्यू में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।”

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें