ठेके पर दिए ट्रैक्टरों को किया खुर्द-बुर्द,मामला दर्ज आरोपियों ने दो लोगो से की धोखाधड़ी
ठेके पर दिए ट्रैक्टरों को किया खुर्द-बुर्द,मामला दर्ज आरोपियों ने दो लोगो से की धोखाधड़ी
महेश देरासरी
महाजन। समीपवर्ती फुलेजी में दो व्यक्तियों से ठेके पर लिए ट्रैक्टरों को खुर्द-बुर्द करने का मामला इस्तगासे के जरिये दर्ज हुआ है। पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुलेजी निवासी राकेश कुमार पुत्र पूर्णाराम नायक व अर्जुनराम पुत्र रामचन्द्र ने दो अलग अलग ट्रेक्टर खुर्द-बुर्द करने का मामला इस्तगासे के जरिये दर्ज करवाया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि हनुमानगढ़ के मेहरवाला निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र गोपीराम व शंकरलाल पुत्र रामचन्द्र ने राकेश कुमार व अर्जुनराम से ट्रैक्टर ठेके पर लेने की बात कही। अर्जुनराम ने 5 नवम्बर व राकेश कुमार ने 10 नवम्बर को सूरतगढ़ में आरोपियों के साथ लिखा-पढ़ी करवा ली। वही ट्रेक्टरों को आरोपियों के पास भेज दिए। लेकिन दो माह बाद भी आरोपियों ने ना ठेके के रुपये दीये ना ट्रेक्टर वापिस भेजे। आरोपियों ने दो माह बाद ट्रेक्टरों को देने से मना कर दिया। परिवादी ने षड्यंत्र व धोखाधड़ी कर ट्रेक्टर खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज करवाया है ।पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा कर रहे है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
