सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बस ने पति- पत्नी को लिया अपनी चपेट में, बाइक को बस ने घसीटते हुए 150 मीटर दूर तक ले गई

Jan 27, 2026 Khulasa Online Reporter 1473 व्यूज़
शेयर:
बस  ने पति- पत्नी को लिया अपनी चपेट में, बाइक को बस ने घसीटते हुए 150 मीटर दूर तक ले गई

 

बस  ने पति- पत्नी को लिया अपनी चपेट में, बाइक को बस ने घसीटते हुए 150 मीटर दूर तक ले गई
बीकानेर।  बीकानेर में प्राइवेट बस ने बाइक को ओवरटेक करने के दौरान चपेट पर ले लिया। बाइक सवार पति-पत्नी रोड पर गिर  गए, जबकि बस बाइक को घसीटते हुए 150 मीटर तक ले गई। इस दौरान बस में सवार 50 सवारियां चिल्लाती रही लेकिन ड्राइवर ने  ब्रेक नहीं लगाए। घटना खाजूवाला थाना इलाके में खाजूवाला-दंतौर रोड पर 21 केजेडी फांटा के पास सोमवार दोपहर 3 बजे के क रीब हुई।खाजूवाला थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया-हादसे में दंतौर (बीकानेर) निवासी बबलू बाजीगर और उनकी पत्नी  सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। खाजूवाला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीकानेर के लिए रेफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वे बस के नीचे नहीं आए, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना खाजूवाला से एएसआई श्रवण कुमार, हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा और हेड कॉन्स्टेबल खींयाराम जाट मौके पर पहुंचे। वहीं कॉन्स्टेबल राजूपाल, प्रेमकुमार, चालक प्रेमचंद, रामकुमार और 112 गा के चालक रामस्वरूप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।खाजूवाला थाना इंचार्ज सुरेंद्र कुमार प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने निजी बस और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घायल तड़पते रहे, लोग देखते रहेएक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे के बाद घायल बबलू और उसकी पत्नी सुनिता पर सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। बस को ड्राइवर ने 200 मीटर दूर ले जाकर रोका। सवारियां बस से उतर गईं। बाइक उस वक्त बस के आगे के हिस्से में फंसी हुई थी। कुछ लोग घायलों तक पहुंचे।बबलू और सुमित्रा काफी देर तक सडक़ पर तड़पते रहे, मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन वहां लोग मूकदर्शक बने खड़े रहे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।बस ड्राइवर की लापरवाहीलोगों ने यह भी बताया कि बस में करीब 50 सवारियां थीं। हादसा होने के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के नीचे बाइक फंसी होने के कारण बस बेकाबू होकर पलट सकती थी। इसके बावजूद ड्राइवर बस दौड़ाता रहा और 200 मीटर दूर तक ले जाकर  रोका और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #crime news
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें