सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से टक्कर के बाद जली, डिवाइडर जंप करके दूसरी तरफ आई

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 56 व्यूज़
शेयर:
तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से टक्कर के बाद जली, डिवाइडर जंप करके दूसरी तरफ आई

तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से टक्कर के बाद जली, डिवाइडर जंप करके दूसरी तरफ आई

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बीती रात आरटीओ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। पहले तेज रफ्तार में गाड़ी ने डिवाइडर जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टक्कर होने के बाद पूरी जल गई। गाड़ी में सवार लड़के पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने करीब 45 मिनट में दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार घटना करीब रात को 12 बजे की है। थाने पर सूचना मिली कि आरटीओ चौराहे के पास ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद एक बलेनो गाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। करीब 45 मिनट में इस आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हालांकि गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह गाड़ी आरटीओ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। जिसने पहले तो डिवाइडर को तेज रफ्तार में जंप किया और फिर ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद इसमें आग लगना शुरू हुई। गाड़ी में करीब तीन से चार लड़के सवार होना बताया जा रहा है। हालांकि वह पुलिस को मौके पर नहीं मिले। इसलिए अंदेशा है कि वह पहले ही वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है। आज मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। मामले में जो भी रिपोर्ट दर्ज होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें