सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: ब्लैक लिस्टेड कार्मियों की बोर्ड परीक्षा में नहीं लग सकेगी ड्यूटी

Feb 07, 2026 Khulasa Online Reporter 245 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: ब्लैक लिस्टेड कार्मियों की बोर्ड परीक्षा में नहीं लग सकेगी ड्यूटी

बीकानेर: ब्लैक लिस्टेड कार्मियों की बोर्ड परीक्षा में नहीं लग सकेगी ड्यूटी
बीकानेर। 12 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा में ब्लैक लिस्टेड कार्मिकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ब्लैकलिस्टेड कार्मिक सहित जिन कार्मिकों पर विभागीय जांच प्रस्तावित है तथा दुराचरण व परीक्षा में लापरवाही का आरोप है ऐसे कार्मिकों को बोर्ड परीक्षा के समस्त कार्यों से दूर रखा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में समस्त संयुक्त निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को पांच बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है।निर्देश के मुताबिक सभी संयुक्त निदेशक और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सफलता से परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

वही आवश्यकता अनुसार वीक्षकों की ड्यूटी लगाने के साथ-साथ स्कूलों में से शैक्षणिक व्यवस्था को भी सुचारू रखना होगा। विदित रहे कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर से 19.86 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में 9 फरवरी से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र बीकानेर पहुंच चुके हैं। ‌प्रश्न पत्रों का वितरण शनिवार को सुबह 7.30 बजे से संबंधित केंद्राधीक्षक को किया जाएगा। डीईओ माध्यमिक किशन दान चारण ने बताया कि प्रश्न पत्र का वितरण ट्रेजरी से किया जाएगा। बीकानेर जिले में पंजीकृत लगभग 77 हजार अभ्यर्थियों के लिए 215 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं। ‌ इन परीक्षा केंद्रों से संबंधित पुलिस थानों में प्रश्न पत्रों को रखवाया जाएगा।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें