सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में आयोजित होगी पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026

Feb 08, 2026 Khulasa Online Reporter 153 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में आयोजित होगी पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026

बीकानेर में आयोजित होगी पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026
बीकानेर। पांचवीं समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को पुष्करणा स्टेडियम, बीकानेर में किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन से संबद्ध है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी (ट्रस्ट) के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष बॉडी बिल्डिंग के 8 वर्ग, मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग का 1 वर्ग, महिला बॉडी बिल्डिंग का 1 ओपन वर्ग तथा ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग टाइटल शामिल रहेगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को क्रमश: 5,000, 3,000 एवं 2,000 की नकद पुरस्कार राशि के साथ मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग के विजेताओं को क्रमश: 71,000, 51,000 एवं 31,000 की आकर्षक नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी  जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे जिनका चयन राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संगम द्वारा किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस अवसर पर वे सभी खिलाड़ी जो सन 2000 के बाद वर्तमान तक जिन्होंने बॉडी बिल्डिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर बीकानेर जिले एवं राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन किया तथा सभी जिम संचालकों का इस मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को पूर्णत: निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संगम द्वारा अधिकृत निर्णायकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों से आमंत्रित तीन सदस्यों की जूरी की विशेष निगरानी में प्रतियोगिता का संचालन किया जाएगा। खिलाडिय़ों की एंट्री के समय किए जाने वाले वजन माप की प्रक्रिया को भी लाइव डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी निगरानी, लाइव डिस्प्ले सहित प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें