सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

छात्रा की हत्या के मामले में जिला प्रशासन व प्रतिनिधि मंडल के बीच पहले दौर की वार्ता में नहीं निकला कोई हल, कलेक्टर व एसपी मौके पर मौजूद

Feb 23, 2026 Khulasa Online Reporter 710 व्यूज़
शेयर:
छात्रा की हत्या के मामले में जिला प्रशासन व प्रतिनिधि मंडल के बीच पहले दौर की वार्ता में नहीं निकला कोई हल, कलेक्टर व एसपी मौके पर मौजूद


छात्रा की हत्या के मामले में जिला प्रशासन व प्रतिनिधि मंडल के बीच पहले दौर की वार्ता में नहीं निकला कोई हल, कलेक्टर व एसपी मौके पर मौजूद
 बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के रणजीतपुरा गांव में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं और समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। एसपी ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।
धरने पर बैठे प्रतिनिधि मंडल से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वार्ता की। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को एक प्रस्ताव सौंपा, जिस पर प्रतिनिधि मंडल विचार कर आगे की रणनीति तय करेगा। हालांकि वार्ता के प्रथम दौर में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है और धरना-विरोध-प्रदर्शन जारी है। फिलहाल छात्रा का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों व ग्रामीणों की मांगों के चलते अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है।
धरनार्थियों और परिजनों की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल, कांग्रेस देहात अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें