सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

रुका नहीं है सफर, शिवरात्रि के बाद फिर सजेंगे ऑडिशन मंच : राजस्थान में टैलेंट की तलाश को मिला नया मुकाम, चार शहरों में ऑडिशन रहे शानदार

Feb 04, 2026 Khulasa Online Reporter 591 व्यूज़
शेयर:
रुका नहीं है सफर, शिवरात्रि के बाद फिर सजेंगे ऑडिशन मंच : राजस्थान में टैलेंट की तलाश को मिला नया मुकाम, चार शहरों में ऑडिशन रहे शानदार

रुका नहीं है सफर, शिवरात्रि के बाद फिर सजेंगे ऑडिशन मंच
राजस्थान में टैलेंट की तलाश को मिला नया मुकाम, चार शहरों में ऑडिशन रहे शानदार
जोधपुर / नागौर / नोखा / बाड़मेर। AG ग्रुप द्वारा आयोजित ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो  ग्लैमर ऑफ डेजर्ट के ऑडिशन राजस्थान के चार प्रमुख शहरों—जोधपुर, नागौर, नोखा और बाड़मेर—में बेहद सफल और शानदार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे ज्यूरी पैनल द्वारा गंभीरता और निष्पक्षता से परखा गया।
AG ग्रुप के आयोजक गणेश स्वामी, अरुण गोयल और घनश्याम स्वामी की उपस्थिति में हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अब शिवरात्रि के बाद ऑडिशन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि आगामी चरण में ऑडिशन टीम राजस्थान की विभिन्न अन्य शहरों में भी प्रतिभाओं की तलाश के लिए निकलेगी।
ऑडिशन के दौरान ज्यूरी मेंबर रखी स्वामी, स्लाइट पुरोहित, हितेश और आशीष सोलंकी की भूमिका बेहद सराहनीय रही। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को न सिर्फ मंच दिया बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
वहीं टीम के अन्य सक्रिय सदस्यों पुनीत ढाल, निखिल स्वामी, रवि पुगलिया, प्रवीर तंवर, योगिता भाटी, मयंक चौहान,अनिल ओझा और पंकज शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इसके साथ ही ज्योति प्रकाश रंगा की भूमिका भी टीम प्रबंधन और समन्वय में महत्वपूर्ण रही।
टीम के आयोजकों अरुण गोयल, गणेश स्वामी और घनश्याम स्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवरात्रि के बाद ऑडिशन की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी और राजस्थान के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का और बड़ा मंच दिया जाएगा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें