तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ
तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ
बीकानेर। आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए धीरेंद्र कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एडिशनल कमिश्नर स्टेट टैक्स बीकानेर श्री कांतिलाल जसोल, इनकम टैक्स ऑफिसर श्री हनुमान प्रसाद शर्मा, चीफ मैनेजर एसबीआई पीपी ब्रांच बीकानेर श्री वीरेंद्र कल्ला, असिस्टेंट कमिश्नर सीजीएसटी बीकानेर श्री धर्मेंद्र उपाध्याय, एजीएम केनरा बैंक श्री अविनाश नल्ला तथा एजीएम बीओबी बीकानेर श्री सुधीर कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट के पहले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सुबह 8 बजे किसान क्लब एवं स्टेट जीएसटी के बीच मुकाबला खेला गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे सीए लेजेंड और इनकम टैक्स इलेवन आमने-सामने रहे। दोपहर 12 बजे एसबीआई लायंस एवं टीम केनरा के बीच रोचक मैच हुआ, जबकि दोपहर 2 बजे एसबीआई किंग्स और बीओबी वल्र्ड के बीच मुकाबला खेला गया। सभी मैचों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।
आज उद्घाटन सत्र में आईसीएआई ब्रांच के अध्यक्ष हेतराम पूनिया, सचिव सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष राजेश भूरा, सिकाक्षा अध्यक्ष अभय शर्मा उपस्थित रहे।
ब्रांच अध्यक्ष हेतराम पूनिया ने आज की सभी विजेता टीम को बधाई दी और बताया कि कल भी सभी निर्धारित मैच अपने तय समय पर शुरू होंगे।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
