सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

धड़ल्ले से वायरल हो रही पीड़िता की फोटो और पहचान, पुलिस अभी तक खामोश

Feb 26, 2026 Khulasa Online Reporter 3083 व्यूज़
शेयर:
धड़ल्ले से वायरल हो रही पीड़िता की फोटो और पहचान, पुलिस अभी तक खामोश

धड़ल्ले से वायरल हो रही पीड़िता की फोटो और पहचान, पुलिस अभी तक खामोश 

बीकानेर। आठवीं कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।  रिमांड के दौरान आरोपी से विभिन्न साक्ष्यों और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद एक मार्च को आरोपी को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।   पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी को भूलकर सोशल मीडिया पर छात्रा की पहचान उजागर कर रहे है। बीते दिन से सोशल मीडिया धड़ल्ले से पीड़िता की फोटो, गांव का नाम तक उजागर किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसको लेकर पीड़िता के परिवार के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड हो रहे है। पूरे मामले में पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व बार अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि ये जघन्य अपराध है। पीड़िता की पहचान और उसके गाँव का नाम भी  उजागर नहीं होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ पोस्को में  मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। हालांकि खुलासा इन वायरल फोटो और वीडियो की पुष्टि नही करता है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें