सर्द हवा बढ़ाएगी परेशानी, कई जिलों में बादल छाने से बदलेगा मौसम, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
सर्द हवा बढ़ाएगी परेशानी, कई जिलों में बादल छाने से बदलेगा मौसम, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर। राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही सर्दी फिर से बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले तीन-चार दिन प्रदेश में सर्द हवा, कोहरा और बादल छाने की संभावना जताई है। मंगलवार को जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू समेत कई शहरों में उत्तरी हवा के असर से पारा 4 डिग्री तक गिर गया। शेखावाटी के इलाकों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट (10 डिग्री से नीचे) में दर्ज हुआ। जबकि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पिछले 24 घंटे में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, नागौर, सीकर, बीकानेर समेत उत्तर-पश्चिम के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। इधर जयपुर, कोटा, भरतपुर के संभाग के जिलों में हल्की धुंध रही।
इस कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में धूप कमजोर रही और तापमान में गिरावट हुई। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रह सकता है। कुछ शहरों में हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
