सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

इस पूर्व विधायक का हुआ निधन, सात बार लड़े चुनाव, पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दु:ख

Jan 28, 2026 Khulasa Online Reporter 2080 व्यूज़
शेयर:
इस पूर्व विधायक का हुआ निधन, सात बार लड़े चुनाव, पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दु:ख

इस पूर्व विधायक का हुआ निधन, सात बार लड़े चुनाव, पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दु:ख 

जालोर । जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। अहमदाबाद में उनका कैंसर का इलाज था। गुरुवार को उनके पैतृक गांव रेवतड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व विधायक जालोर विधानसभा से सात बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। 2008 से 2013 तक वे विधायक रहे। 2024 में भाजपा की सदस्यता ली थी। पिछले एक साल से वे लगातार बीमार चल रहे थे।

जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया। इसके बाद वहां से अहमदाबाद ले गए। जहां 7 दिन तक इलाज चला।

मंगलवार को उनकी इच्छा के अनुसार मंगलवार शाम को उनके पैतृक गांव रेवतड़ा लाया गया। बुधवार सुबह उन्होंने अपने गांव में ही अंतिम सांस ली।

परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी इच्छा था कि अंतिम दर्शन और परिवार के लोगों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए। इस पर गुरुवार रेवतड़ा गांव में दोपहर 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रामलाल मेघवाल के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन का समाचार बेहद दुखद है। 2008 से 2013 के कार्यकाल के दौरान वे साथ में विधानसभा सदस्य थे। उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊँ शांति

 

रामलाल मेघवाल ने 7 चुनाव लड़े
मेघवाल ने सरपंच डेलीगेट के चुनाव में जीत हासिल की। 1977 में पहली बार निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़कर मैदान में ताल ठोकी, लेकिन वे हार गए थे। इसके उनकी मेहनत को देखते हुए 1990 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, लेकिन जीत नहीं पाए। इसके बाद 1993 व 1998 में वे निर्दलीय चुनाव लड़े। जीत नहीं पाए।

फिर कांग्रेस ने 2003 में एक बार फिर टिकट दी, लेकिन वसुंधरा राजे की भाजपा लहर में हार गए,लेकिन वर्ष 2008 में कांग्रेस की टिकट पर रामलाल मेघवाल ने जोगेश्वर गर्ग को करीब 17 हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।

इसके बाद 2013 में वे हार गए। वर्ष 2018 में पार्टी ने टिकट काट दी, वहीं 2023 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अंतिम चुनाव निर्दलीय लड़े और वर्ष 2024 में कांग्रेस का साथ छोड़कर लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थाम लिया।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2