सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

कल नौवीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 75 साल की बजट परंपरा बदलेंगी

Jan 31, 2026 Khulasa Online Reporter 387 व्यूज़
शेयर:
कल नौवीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 75 साल की बजट परंपरा बदलेंगी

कल नौवीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 75 साल की बजट परंपरा बदलेंगी

नई दिल्ली । एक फरवरी को संसद में पेश किए जाने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 75 साल पुरानी परंपरा को तोड़ सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपने बजट भाषण के भाग-बी (Part B) में भारत की इकोनॉमी के भविष्य को लेकर विस्तृत विजन पेश कर सकती हैं। अब तक के केंद्रीय बजटों में अधिकांश अहम बातें भाग-ए (Part A) में होती थीं जबकि भाग-बी आमतौर पर टैक्स और नीतिगत घोषणाओं तक सीमित रहता था।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार के बजट के भाग-बी में सरकार की शॉर्ट टर्म प्रायोरिटीज और लॉन्ग टर्म के टारगेट दोनों को सामने रखा जा सकता है। इसमें 21वीं सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे भारत की लोकल स्ट्रेंग्थ और ग्लोबल एंबीशंस पर जोर दिया जाएगा।

भारत और विदेशों के अर्थशास्त्री इस बजट पर खास नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इसमें सिर्फ टैक्स बदलाव नहीं, बल्कि देश की आर्थिक दिशा का एक व्यापक रोडमैप सामने आने की उम्मीद है।

नौवीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण

यह सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा। उन्होंने 2019 में अपने पहले बजट में दशकों से बजट दस्तावेजों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चमड़े के ब्रीफकेस को लाल कपड़े में लिपटे पारंपरिक 'बही-खाता' से बदल दिया था। इस वर्ष का बजट पिछले चार वर्षों की तरह ही पेपरलेस होगा।

वित्त वर्ष 2026 में GDP के 4.5 फीसदी कम घाटे के साथ राजकोषीय कंसोलिडेशन का रोडमैप हासिल करने के बाद, बाजार वित्त वर्ष 2027 के बजट में डेब्ट टु GDP रेशो में कमी की दिशा पर नजर रखेंगे। वे यह भी देखेंगे कि क्या सरकार अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे का कोई विशिष्ट आंकड़ा प्रदान करेगी।

इस वित्तीय वर्ष के लिए सरकार का प्लांड कैपिटल एक्सपेंडिचर 11.2 लाख करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। निजी क्षेत्र के खिलाड़ियों की सतर्कता को देखते हुए, सरकार नवीनतम बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर पर अपना ध्यान केंद्रित रख सकती है। कैपिटल एक्सपेंडिचरी में वर्तमान स्तर से 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।

VB G RAM G जी जैसी प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर होने वाले खर्च पर भी विशेष नजर रहेगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1