सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

सोमवार को परकोटे में थम्भ पूजन के साथ ही पारंपरिक होली की हुई शुरुआत, 3 तक चलेगें कार्यक्रम

Feb 23, 2026 Khulasa Online Reporter 216 व्यूज़
शेयर:
सोमवार को परकोटे में थम्भ पूजन के साथ ही पारंपरिक होली की हुई शुरुआत, 3 तक चलेगें कार्यक्रम


सोमवार को परकोटे में थम्भ पूजन के साथ ही पारंपरिक होली की हुई शुरुआत, 3 तक चलेगें कार्यक्रम
बीकानेर। मरुधरा की सांस्कृतिक पहचान बनी बीकानेर की पारंपरिक होली की शुरुआत सोमवार को परकोटे के भीतर विभिन्न चौकों में थम्भ पूजन के साथ हो गई। परंपरा के अनुसार मोहल्लों के चौक के बीच लकड़ी का थम्भ स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। इसी के साथ शहर में फाग, रम्मत, गेर और स्वांग से सजी उत्सव की श्रृंखला शुरू हो गई है, जो 3 मार्च तक जारी रहेगी।
बीकानेर की होली अपनी विशिष्ट रम्मत, फक्कड़पन और लोक रंग के लिए देशभर में जानी जाती है। अलग-अलग चौकों में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। बीकानेर के जिन चौक में सोमवार को थम्भ पूजन हुआ उनमें मरुनायक चौक, कीकाणी व्यासों का चौक और लालाणी व्यासों का चौक प्रमुख है।
24 फरवरी: भांग सम्मेलन से रम्मत तक

मोहता चौक में भांग सम्मेलन
बड़ा गोपालजी मंदिर में फागोत्सव
नत्थूसर गेट पर फक्कड़दाता की रम्मत
26 फरवरी: फाग महोत्सव और मेहरी रम्मत
दोपहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर में श्री श्याम फाग महोत्सव
बिस्सा चौक में भक्त पूर्णमल की रम्मत
भट्टड़ों के चौक में स्वांग मेहरी रम्मत
लक्ष्मीनाथ मंदिर में फूलों की होली
27 फरवरी: गेर, फागोत्सव और पारंपरिक रम्मत
व्यास जाति की गेर
धरणीधर मंदिर में फागोत्सव
कीकाणी व्यासों के चौक में जमनादास कल्ला रम्मत
बारह गुवाड़ में दाऊजी महाराज स्वांग व मेहरी रम्मत
28 फरवरी: खेल, धमाल और रथ यात्रा
फागणियां फुटबॉल
हर्षों और व्यासों के बीच पानी डोलची खेल
आचार्य चौक में अमर सिंह राठौड़ रम्मत
मरुनायक चौक में हड़ाऊ मेहरी रम्मत
जस्सूसर गेट पर चंग पर धमाल
नत्थूसर गेट के अंदर फागोत्सव रथ यात्रा
बारह गुवाड़ चौक में नौटंकी शहजादी रम्मत
1 से 3 मार्च: समापन की ओर
1 मार्च - बारह गुवाड़ में हड़ाऊ मेहरी रम्मत
2 मार्च - होलिका दहन
3 मार्च - धुलंडी (रंगोत्सव)
यहां हर रोज दिखेगी चंग की धमाल
जस्सूसर गेट पर बाल एसबीआई बैंक के पास
जस्सूसर गेट के बाहर
नत्थूसर गेट
बड़ा बाजार
गंगाशहर

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें