सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर से जोधपुर का सफर होगा आसान!: NH-62 फोरलेन को मिली मंजूरी, बनेंगे सिक्स लेन ब्रिज, यहां जाने खास बातें

Feb 16, 2026 Khulasa Online Reporter 2221 व्यूज़
शेयर:
NH-62 फोरलेन को मिली मंजूरी, बनेंगे सिक्स लेन ब्रिज, यहां जाने खास बातें

बीकानेर से जोधपुर का सफर होगा आसान! NH-62 फोरलेन को मिली मंजूरी, बनेंगे सिक्स लेन ब्रिज, यहां जाने खास बातें

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। अब बीकानेर से जोधपुर की यात्रा और आसान होने जा रही है। Ministry of Road Transport and Highways (मोर्थ) ने National Highway 62 के बीकानेर–नागौर खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। यह हिस्सा 108 किलोमीटर लंबा होगा। नागौर से जोधपुर के लिए फोरलेन पहले ही स्वीकृत है और उसका टेंडर भी हो चुका है। दोनों टुकड़े तैयार होते ही बीकानेर से जोधपुर पहुंचने में 5 घंटे की जगह करीब 4 घंटे लगेंगे। देशनोक  ओरण-परिक्रमा मार्ग को मुख्य हाईवे से अलग रखा जाएगा, ताकि परिक्रमा के दौरान ट्रैफिक बंद न करना पड़े। इसके लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और डीपीआर तैयार की जा रही है।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (मो​र्थ) नागौर-बीकानेर नेशनल हाईवे-62 को फोरलेन में अपग्रेड करेगा। ये टुकड़ा 108 किमी का होगा, जिससे इस मार्ग पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके। नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर फोरलेन बनाने की मांग की थी। उसके बाद एक टीम बनी और टीम ने ब्लैक स्पॉट्स की जांच की दिया।

बिश्नोई ने बताया कि एनएच 62 का 108 किलोमीटर का टू-लेन भाग 2022 में पूरा हुआ था। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। देशनोक, पलाना फ्लाईओवर और नोखा बाईपास के दोनों एंट्री पॉइंट्स में तकनीकी खामियां हैं। पिछले दो वर्षों में इन चार ब्लैक स्पॉट्स पर सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। बिश्नोई ने बताया कि बीकानेर-नागौर 108 किमी खण्ड की फोर लेन की डीपीआर बनेगी और इस खण्ड के बीच मे आने वाले सभी फ्लाईओवर सिक्स लेन बनेंगे। इस डीपीआर मे रासीसर में बाईपास, नोखा गांव अपना घर आश्रम के पास शहर के एंट्री पॉइंट पर फ्लाईओवर, बाईपास पर रोड़ा- खारा- सैंगाल रोड पर फ्लाई ओवर, नोखा गांव- हिन्यादेसर रोड सहित सभी बीटी रोड पर फ्लाईओवर बनाना शामिल किया जाएगा।

 

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें