एनएच-11 पर 2 कारों में जोरदार टक्कर, बीकानेर से जयपुर जा रहे बुजुर्ग दंपति और व्यक्ति सहित 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
एनएच-11 पर 2 कारों में जोरदार टक्कर, बीकानेर से जयपुर जा रहे बुजुर्ग दंपति और व्यक्ति सहित 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
चूरू। जिले के रतनगढ़ में शुक्रवार को NH-11 पर बिरमसर गांव के पास 2 कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर रतनगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
बिरमसर के पास हुई आमने-सामने की टक्कर पुलिस जांच में सामने आया कि बीकानेर निवासी 47 वर्षीय जयशंकर शर्मा अपने माता-पिता के साथ जयपुर जा रहे थे। वहीं तारानगर के चंगोई निवासी 36 वर्षीय सुरेश मेघवाल जयपुर से शहर की ओर आ रहे थे। सुरेश के साथ झुंझुनूं जिले के 2 अन्य लोग भी कार में सवार थे। बिरमसर के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।
हादसे में वृद्ध दंपत्ति सहित कुल 6 लोग घायल हुए, जिन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 72 वर्षीय महिला सहित 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एएसआई राजेंद्र सिंह अपने जाप्ते के साथ जालान अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें