बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Feb 24, 2026
Khulasa Online Reporter
713 व्यूज़
बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताला-चाबी ठीक करने के बहाने घरों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। कार्रवाई थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने डूंगरपुर से आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि प्रार्थी अजय आहूजा ने 11 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार 10 फरवरी को शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ताला-चाबी ठीक करने की बात कहते हुए मिले। वे उन्हें घर ले गए, जहां अलमारी का ताला ठीक करने के दौरान दोनों ने नजर बचाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली तथा फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा टावर लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने डूंगरपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नानक सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह (35), निवासी कच्ची बस्ती बेड़वास, प्रतापनगर थाना, जिला उदयपुर और नानक सिंह पुत्र बहादुर सिंह (35), निवासी हॉस्पिटल के पीछे बासड़वाड़ा हरिजन बस्ती, कोतवाली थाना, जिला डूंगरपुर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी शहर की गलियों में ताला-चाबी ठीक करने के बहाने घूमते थे। कम पैसों में काम करने का झांसा देकर घर में प्रवेश करते और मकान मालिक को बातों में उलझाकर अलमारी या संदूक में रखा कीमती सामान बैग में रख लेते। बाद में ताला ठीक नहीं होने का बहाना बनाकर मौके से निकल जाते थे।
कार्रवाई में एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल ईमीचंद (55), कांस्टेबल सुशील (803) और कांस्टेबल संग्राम (962) शामिल रहे। मामले के खुलासे में हेड कांस्टेबल ईमीचंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें