इस नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार दो युवक गंभीर घायल
इस नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार दो युवक गंभीर घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना में आज सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर एक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर बेनीसर फांटे के पास रख ट्रक खड़ा था एंव बीकानेर की ओर जा रही एक हरियाणा नम्बर की वेन्यू कार पीछे से उसमे जा भिड़ी। भिडंत में कार चकनाचूर हो गई एवं मौके से गुजर रहे संदीप जाखड़ ने अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं दोंनो घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों को गम्भीर अवस्था मे बीकानेर रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरियाणा के हिसार के सेक्टर 17 निवासी 25 वर्षीय मनोज एवं हिसार के मुकलान निवासी 21 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
