सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: गाड़ी को रुकवाकर दो युवकों के साथ की मारपीट, पैसे ट्रांसफर करवाकर की लूटपाट

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 1307 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: गाड़ी को रुकवाकर दो युवकों  के साथ की मारपीट, पैसे ट्रांसफर करवाकर की लूटपाट

बीकानेर: गाड़ी को रुकवाकर दो युवकों  के साथ की मारपीट, पैसे ट्रांसफर करवाकर की लूटपाट 

खुलासा ऑनलाइन | बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में कार और बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वृंदावन एन्क्लेव निवासी हेतराम पुनियां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 8 फरवरी की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हेतराम अपने दोस्त राधेश्याम वर्मा के साथ कार से पेमासर बाईपास के कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आई एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे के सरियों से कार के कांच तोड़ दिए और दोनों को बाहर निकालकर बेरहमी से मारपीट की।

हमलावरों ने धमकाकर मोबाइल फोन छीन लिए और फोनपे के जरिए खातों से राशि ट्रांसफर कर ली। हमले में राधेश्याम वर्मा के सिर पर गंभीर चोटें, चार दांत टूटना और एक पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की पहचान दिनेश, सुनील और दुलीचंद सहित चार लोगों के रूप में हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई सुभाष को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की तलाश और लूट गई राशि की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें