केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की राजस्थानी गीत ' खुड़को' की प्रशंसा
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की राजस्थानी गीत ' खुड़को' की प्रशंसा
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर के उभरते युवा कलाकार और 'बीकानेर रा बन्ना' नाम से प्रसिद्ध मुदित पारीक का दूसरा राजस्थानी गीत 'खुड़को... थारे नाम रो' अब चारों ओर अपना धमाल मचा रहा है | भारत की क्षेत्रीय संगीत इंडस्ट्री में एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देश के प्रथम स्वतंत्र क्षेत्रीय ए - आई तकनीक से निर्मित इस राजस्थानी गीतमय फिल्म ' खुड़को... थारे नाम रो' की भरपूर प्रशंसा की | राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति को आधुनिक रचनात्मक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले इस गीत को सुनकर माननीय मंत्री महोदय ने कलाकार मुदित पारीक के प्रयास की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु अनेक शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व डीन एवं राजस्थानी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कल्याण सिंह शेखावत ने भी उपस्थित रहकर गीतकार को आशीर्वाद प्रदान किया | प्रांगण में उपस्थित सभी कला प्रेमियों ने गीत को सुनते हुए राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति का आनंद लिया |
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें