सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर के इस अध्ययन केंद्र का अपग्रेडेशन, अब नए कोर्स शुरू करने की तैयारी

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 173 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर के इस अध्ययन केंद्र का अपग्रेडेशन, अब नए कोर्स शुरू करने की तैयारी

बीकानेर के इस अध्ययन केंद्र का अपग्रेडेशन, अब नए कोर्स शुरू करने की तैयारी

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र अब इग्नू के नियमित केंद्र के रूप में कार्य करेगा। कृषि विश्वविद्यालय तथा इग्नू के बीच इस संबंध में मंगलवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। कुलगुरु डॉ. आरबी दुबे तथा इग्नू के जोधपुर कार्यालय की ओर से सहायक क्षेत्रीय निदेशक मुख्तियार अली ने इस एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर किए। रजिस्ट्रार डॉ. देवाराम सैनी ने कहा कि इससे इग्नू सेवाओं का विस्तार होगा और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रेगुलर डिग्री के साथ इग्नू के ओपन पाठ्यक्रमों की डिग्री लेने का अवसर मिल सकेगा।

इग्नू के मुख्तियार अली ने बताया कि इन पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इग्नू के नियमित केंद्र बनने से बैचलर आफ आर्ट्स (होम साइंस)और मास्टर्स आफ आर्ट्स +होम साइंस) भी शुरू हो सकेगा। स्थानीय विद्यार्थी, सेवारत, एयरफोर्स , सेना सहित विभिन्न विद्यार्थी ओपन एजुकेशन के माध्यम से यहां प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। नियमित विद्यार्थी भी नियम अनुसार इग्नू के माध्यम से एक साथ दो डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

इग्नू के समन्वयक डॉ.दाताराम ने बताया कि वर्तमान में 10 पाठ्यक्रमों में लगभग 250 विद्यार्थी पंजीकृत है। डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, डिप्लोमा इन न्यूट्रिंशंस एंड हेल्थ एजुकेशन, एमएससी फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, एमएससी एनवायर्नमेंट साइंस, सर्टिफिकेट इन ऑर्गेनिक फार्मिंग, सर्टिफिकेट इन डिजास्टर मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल कोस्ट मैनेजमेंट आदि में विद्यार्थी पंजीकरण करवा रहे हैं ।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें