सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

मीन राशि में साल 2035 तक विराजेंगे वरुण ग्रह! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन

Feb 12, 2026 Khulasa Online Reporter 2094 व्यूज़
शेयर:
मीन राशि में साल 2035 तक विराजेंगे वरुण ग्रह! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन

 मीन राशि में साल 2035 तक विराजेंगे वरुण ग्रह! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन

ज्योतिष शास्त्र में वरुण, अरुण और यम को पारंपरिक ग्रहों में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन पुराने ज्योतिष के अनुसार इनका विशेष महत्व माना जाता है. वरुण ग्रह 19 फरवरी 2023 को मीन राशि में प्रवेश कर चुका है. यह ग्रह बहुत धीमी गति से चलता है और एक ही राशि में लगभग 14 से 15 साल तक रहता है. पूरे बारह राशियों का चक्र पूरा करने में इसे करीब 165 से 180 साल तक लग सकते हैं. मीन राशि में इसका समय अभी लंबा चलने वाला है.  

 द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2023 के बाद वरुण ग्रह 27 जून 2035 को मीन राशि से मेष राशि में चले जाएंगे. इसके बाद साल 2025 के मध्य में यानी 29 अगस्त को दोबारा मीन राशि में गोचर करेंगे. मीन राशि में वरुण ग्रह का यह गोचर साल 2035 तक कई राशियों के जीवन पर खास प्रभाव डालेगा. तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं. जिनका सकारात्मक समय शुरू हो चुका है.

मेष राशि
 मेष राशि वालों के लिए यह समय अंदरूनी मजबूती देने वाला रहेगा. खर्चों पर कंट्रोल करने में आप सफल रहेंगे, जिससे बचत बढ़ सकती है. अगर आप विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन काम या किसी रिसर्च प्रोजेक्ट से जुड़े हैं तो उसमें अच्छा फायदा मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे, उन्हें राहत मिलने लगेगी. अध्यात्म या मेडिटेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. आर्थिक कामों में सफलता मिलने के संकेत बन रहे हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने वाला समय हो सकता है. अचानक से कोई अच्छा अवसर मिल सकता है जो आगे चलकर बड़ा फायदा दे. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा, खासकर अगर वह पढ़ाई या काम से जुड़ी हो. विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय सकारात्मक है. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा लाभ मिल सकता है. अगर आप लेखन, डिजाइन, मीडिया, कला या किसी क्रिएटिव काम से जुड़े हैं तो पहचान बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश के मामलों में आपकी समझ बेहतर काम करेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है. जो लोग ज्योतिष या रहस्यमयी विषयों में रुचि रखते हैं, उन्हें नई सीख मिल सकती है जो आगे चलकर फायदा देगी.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा. आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. अगर आप कला, संगीत, अभिनय, लेखन या अध्यात्म से जुड़े हैं तो आपको बड़ा मंच मिल सकता है. नई पहचान और सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. करियर में धीरे-धीरे स्थिरता आएगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें