बड़ा बाजार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि दुकानदारों में मच गया हडक़ंप
बड़ा बाजार में अचानक ऐसा क्या हुआ कि दुकानदारों में मच गया हडक़ंप
बीकानेर।बीकानेर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में अचानक से ज्वनलनशील पदार्थ फेंकने से अफरा तफरी मच जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में घूम चक्कर के पास की है। जहां पर दो रिश्तेदारों की परचून की दुकान है। दुकानों में सामान्य दिनचर्या की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया और दुकानों में फेंक दिया। जिससे दुकान में बैठे ग्राहक के धोती की जल गयी साथ ही दुकान के अन्य सामान पर ज्वलनशील पदार्थ गिर गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक दुकानदार के पैरों में ज्वलनशील पदार्थ लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। थानाधिकारी सविता डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दुकानों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है। यह ज्वलनशील पदार्थ एसिड है या फिर कुछ और ये तो जांच के बाद ही सामने आया है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
