सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान में पारा 32 डिग्री के ऊपर पहुंचा, अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Feb 07, 2026 Khulasa Online Reporter 830 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान में पारा 32 डिग्री के ऊपर पहुंचा, अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में पारा 32 डिग्री के ऊपर पहुंचा, अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मौसम के बदलाव का दौर शुरू होने के साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में दिन में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। तेज धूप से दिन में लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई, जबकि सुबह-शाम तापमान में बड़ी गिरावट होने से तेज सर्दी रही। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत तमाम शहरों में आसमान साफ रहा। शुक्रवार सुबह से प्रदेश में अच्छी धूप रही और दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ने लगी।

बीकानेर धीरे-धीरे बदलेगा मौसम 
 मौसम धीरे-धीरे अपनी दिशा अब तय कर चुका है। इसी महीने मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। इसकी शुरूआत भी इस सप्ताह से होने वाली है। इस सप्ताह के अंत तक रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दरअसल फरवरी वो महीना है जब मौसम की शिफ्टिंग होती है। भले पूरी तरह गर्मी ना आए पर सर्दी का मिजाज पूरी तरह खत्म हो जाता है। मौसम सामान्य हो जाता है। उसकी शुरूआत इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। पूर्वानुमान को माने तो 12 फरवरी तक रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दिन का तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। बीती रात का ही न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें