सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

तेज धूप से तापमान चढ़ा; जानिए- अगले 2 सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 802 व्यूज़
शेयर:
तेज धूप से तापमान चढ़ा; जानिए- अगले 2 सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

तेज धूप से तापमान चढ़ा; जानिए- अगले 2 सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप खिल रही है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और आसमान साफ रहने से तेज धूप रही। हनुमानगढ़, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, जैसलमेर के क्षेत्रों में गुरुवार को सूरज की तपिश तेज रही। यहां लोगों को गर्म कपड़ों में दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। इससे पहले राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह-शाम तेज सर्दी रही। सीकर, लूणकरणसर, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। कोटा, पिलानी, अलवर, टोंक, चूरू, बारां, सिरोही, करौली, झुंझुनूं, पाली में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीकानेर में भी सुबह से ही तेज धुप खिली। 

अगले 2 सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में अगले 2 सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना बहुत कम है, जबकि सुबह-शाम सर्दी सामान्य रहने की संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप से सर्दी का असर कम रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें