सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व लूट, दोनों हाथ टूटे, 15–20 युवकों पर मामला दर्ज

Feb 07, 2026 Khulasa Online Reporter 1727 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व लूट, दोनों हाथ टूटे, 15–20 युवकों पर मामला दर्ज

बीकानेर: युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व लूट, दोनों हाथ टूटे, 15–20 युवकों पर मामला दर्ज

बीकानेर | जिले के करमीसर गांव में एक 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर वारदात सामने आई है। हमले में युवक के दोनों हाथ टूट गए, जिसके बाद उसे पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित 15–20 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करमीसर निवासी महावीर पुत्र रामप्रताप जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे वह गांव की गवाड़ में मौजूद था। इसी दौरान प्रमोद, सुनील, गणेश, अर्जुन, हेतराम सहित अन्य युवकों ने उसे रोककर नशे के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। रात करीब 8:15 बजे आरोपियों ने दोबारा रास्ता रोककर महावीर के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में उसके दोनों हाथ टूट गए, वहीं आरोपियों ने उसके गले से करीब 100 ग्राम चांदी की चेन भी छीन ली।

घायल अवस्था में युवक ने अपने दोस्तों गोविंद, मोनू और योगेश को फोन किया, जिन्होंने उसे पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर इलाज करवाया। अगले दिन युवक अपने मित्र निर्मल के साथ थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल मुआयने में युवक के दोनों हाथों पर पट्टियां बंधी होना, कमर, छाती और सिर पर चोटों के निशान पाए गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवणराम को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी हुई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें