युवा विज्ञानिक खुशबू मीना का सम्मान
बीकानेर राजकीय डूंगर महाविद्यालय में युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. ओपी जांगीड़ ने कहा कि विद्यार्थी अपनी सकारात्मकता एवं निरंतरता के बल पर ही अनुसंधान में सफल हो सकता है। प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि गुरु के बिना शोध कार्य में सफलता संभव नहीं है। गुरु के उत्तम मार्गदर्शन में विद्यार्थी अपने अनुशासन के दम पर शोध की ऊंचाइयों को छू सकते हैं तथा अनुसंधान में आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक एम राजू अवार्ड से चयनित डूंगर महाविद्यालय के विद्यार्थी कनिष्क व्यास तथा युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित संस्थान के ही विद्यार्थी धर्मेश नारायण पुरोहित, मोनिका राठौड़, खुशबू मीना, अनुष्का सिंह को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर मीना ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता है हमें जीवन में गुरुजनों का सान्निध्य मिलते रहना चाहिए जिससे हमें मंजिल पर पहुंच सकते है। कार्यक्रम में नेहा बुड़ानिया, एकता एवं ममता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें