सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में इस जगह युवक से मारपीट और लूट, अपहरण का प्रयास विफल

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 348 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में इस जगह युवक से मारपीट और लूट, अपहरण का प्रयास विफल

बीकानेर में इस जगह युवक से मारपीट और लूट, अपहरण का प्रयास विफल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के बाना गांव की रोही में स्थित एक सोलर प्लांट के पास पांच बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करने, मोबाइल और चांदी की चेन छीनने और अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया की पीड़ित मोटाराम ने बताया कि वह गांव की रोही में स्थित एक सोलर प्लांट पर काम करता है। 22 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसके भाई महेंद्र के नाम का शादी का कार्ड आया है और उसे ले जाओ।

जब मोटाराम ने प्लांट पर होने की बात कही, तो आरोपियों ने रास्ता पूछकर उसे प्लांट के पास ही सहीराम बाना के खेत के पास बुला लिया। मोटाराम जैसे ही वहां पहुंचा, एक लाल रंग की बिना नंबर की गाड़ी से पांच युवक उतरे। आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। छीना-झपटी में युवक की शर्ट फट गई। बदमाशों ने युवक का मोबाइल और गले में पहनी चांदी की चेन लूट ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद पांचों युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण करने की कोशिश की। उसने शोर मचाने पर पास राहगीर दौड़कर आए। लोगों को आता देख आरोपी अपनी थार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें