सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट, जाति-सूचक गालियां देने का भी आरोप

Feb 08, 2026 Khulasa Online Reporter 673 व्यूज़
शेयर:
सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट, जाति-सूचक गालियां देने का भी आरोप

सोशल मीडिया पर पोस्ट पोस्ट करने पर युवक के साथ मारपीट, जाति-सूचक गालियां देने का भी आरोप 

खुलासा न्यूज़। महाजन कस्बे में एक युवक को दुकान पर बुलाकर मारपीट करने और जाति-सूचक गालियां देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी गिरदावरी पत्नी शंकरलाल मेघवाल ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया। परिवाद में बताया गया कि उनके मोहल्ले में चौधरी सर्विस स्टेशन नामक दुकान है, जिसका गंदा पानी गली में फैलता रहता है। इस समस्या का वीडियो उनके बेटे संदीप ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 22 जनवरी को सुल्तान, राकेश और सुनील ने संदीप को दुकान पर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जाति-सूचक गालियां दी गईं। संदीप किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाया।

परिवाद में आगे बताया गया कि उसी दिन शाम को रिश्तेदार शुभम और पवन निवासी गोलूवाला घर आए हुए थे। संदीप उनके साथ बाजार सामान लेने गया, जहां मुखराम, राकेश, सुनील और सुलेमान ने उसे रोककर बाजार में मारपीट शुरू कर दी। संदीप और उसके रिश्तेदार भागकर घर में घुस गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी लाठियां लेकर घर पहुंचे, जाति-सूचक गालियां दीं और घर खाली कराने की धमकी देने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच रणवीर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें