बीकानेर: युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, चार जनों पर प्रताड़ना का आरोप
बीकानेर: युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, चार जनों पर प्रताड़ना का आरोप
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में गुसांईसर निवासी रतनलाल पुत्र मानाराम जाट ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि भगवान सिंह चारण, विष्णु चारण, मनीराम सारण और ओमप्रकाश गोदारा ने एकराय होकर उसके भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी द्वारा की जा रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
