सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: दूध भंडार से 20 हजार की नकदी सहित गल्ला लेकर युवक हुआ फरार

Feb 09, 2026 Khulasa Online Reporter 1126 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: दूध भंडार से 20 हजार की नकदी सहित गल्ला लेकर युवक  हुआ फरार

बीकानेर: दूध भंडार से 20 हजार की नकदी सहित गल्ला लेकर युवक  हुआ फरार

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। दाऊजी मंदिर के सामने स्थित चौधरी दूध भंडार से एक युवक गल्ला उठाकर फरार हो गया। गल्ले में करीब 20 हजार रुपये नकद बताए जा रहे हैं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार शाम के समय एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया। जैसे ही दुकानदार किसी काम से दुकान के अंदर गया, युवक ने मौका पाकर दुकान पर रखा गल्ला उठाया और कुछ ही सेकंड में वहां से भाग निकला। चोरी की यह घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार को तत्काल भनक तक नहीं लगी।

बदरासर निवासी दुकानदार भैरू चौधरी जब बाहर लौटे तो गल्ला गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है तथा आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें