सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: 220 केवी जीएसएस की 4 किमी बिजली लाइन चोरी, 20 पोल तोड़े

Feb 15, 2026 Khulasa Online Reporter 683 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: 220 केवी जीएसएस की 4 किमी बिजली लाइन चोरी, 20 पोल तोड़े

बीकानेर: 220 केवी जीएसएस की 4 किमी बिजली लाइन चोरी, 20 पोल तोड़े

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर (बज्जू उपखंड)। बीकमपुर में निर्माणाधीन 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) के लिए बिछाई गई 4 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने 20 बिजली पोल तोड़कर तारों को चुरा लिया। कनिष्ठ अभियंता रामगोपाल ब्राह्मण की रिपोर्ट पर बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बीकमपुर स्थित निर्माणाधीन 220 केवी जीएसएस को विद्युत आपूर्ति देने के लिए जोधपुर डिस्कॉम द्वारा 8 किलोमीटर नई लाइन बिछाई गई थी। यह लाइन बीकमपुर के 33 केवी जीएसएस से जोड़ी गई थी और इसे चार्ज भी कर दिया गया था।
बताया जा रहा है कि 13 फरवरी की रात चोरों ने सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाकर 20 पोल तोड़ दिए और करीब 4 किलोमीटर लंबे तार चोरी कर ले गए। थानाधिकारी जगदीश पंडार के अनुसार, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर यादव कर रहे हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें