बीकानेर: नहर में बहकर आया महिला का शव, अभी नहीं हो पाई पहचान
बीकानेर: नहर में बहकर आया महिला का शव, अभी नहीं हो पाई पहचान
बीकानेर। दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र में केएचएम नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने की खबर सामने आई है। घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में चक 22 केएचएम निवासी कालूराम ने पुलिस को सूचना दी कि नहर में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को खाजूवाला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें