सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बड़ी खबर: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हुए अरिजीत सिंह! फैंस को लगा बड़ा झटका

Jan 27, 2026 Khulasa Online Reporter 397 व्यूज़
शेयर:
बड़ी खबर: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हुए अरिजीत सिंह! फैंस को लगा बड़ा झटका

बड़ी खबर: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हुए अरिजीत सिंह! फैंस को लगा बड़ा झटका

खुलासा न्यूज़। भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया है। अपनी सुरीली और जादुई आवाज से हर उम्र के श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने ताजा पोस्ट में अरिजीत ने स्पष्ट किया है कि वह अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या बोले अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा—
“आप सभी को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे सुनने और इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लूंगा। फिल्मों में गाना गाने का मेरा सफर यहीं समाप्त होता है।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ीं और कई लोगों ने इसे संगीत की दुनिया के लिए बड़ा झटका बताया।

सलमान खान की फिल्म के लिए गाया आखिरी गाना
बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह का आखिरी प्लेबैक सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है, जो सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का है। इस गाने का नाम ‘मातृभूमि’ है, जिसे अरिजीत सिंह ने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया है। गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अरिजीत सिंह के इस फैसले के बाद उनके चाहने वालों में मायूसी साफ नजर आ रही है, वहीं संगीत प्रेमी उनके भविष्य के कदम को लेकर कयास लगा रहे हैं।

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें