Border 2 Box Office:: पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकाॅर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितना कमाया?
Border 2 Box Office: पहले ही दिन 'बॉर्डर 2' ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकाॅर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितना कमाया?
बॉलीवुड। सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। देशभक्ति, जज्बे और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी का असर पहले दिन की कमाई में साफ देखने को मिला है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन करीब ₹30 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म देखने के बाद फिल्ममेकर करण जौहर भी ‘बॉर्डर 2’ से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम की जमकर तारीफ की। पोस्टर में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा— “‘बॉर्डर 2’ के कई सीन मुझे रुला गए। देशभक्ति दिल से महसूस होती है। यह फिल्म तय तौर पर विजेता है!” इसके अलावा करण जौहर ने वरुण धवन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि रियल ऑडियंस का प्यार हमेशा सोशल मीडिया के शोर से बड़ा होता “आप किसी आर्टिस्ट को ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन जब फिल्म हाउसफुल चलती है और उसे सच्ची ऑडियंस का प्यार मिलता है, तो वही सबसे बड़ी जीत होती है। सच्चाई की हमेशा जीत होगी।” आगे भी बरकरार रह सकता है जलवा- पहले दिन की शानदार कमाई और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें