सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: देर रात ढाणी में लगी आग, नगदी सहित किसान का आशियाना जलकर राख

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 403 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: देर रात ढाणी में लगी आग, नगदी सहित किसान का आशियाना जलकर राख

 बीकानेर: देर रात ढाणी में लगी आग, नगदी सहित किसान का आशियाना जलकर राख

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव डेलवां की अगुणी रोही में देर रात एक ढाणी में अचानक आग लग गई, जिससे किसान का आशियाना नगदी व गृहस्थी के सामान सहित जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार डेलवां निवासी किसान मोहन मेघवाल रात करीब 10:45 बजे अपनी ढाणी में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहा था। अचानक ढाणी में आग भड़क उठी और लपटें उठने लगीं। समय रहते किसान और उसके परिवार ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और जीएसएस पर फोन कर बिजली आपूर्ति शुरू करवाने का आग्रह किया।

बिजली आने के बाद पास के खेत में बने ट्यूबवेल से पानी चलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान ने बताया कि वह दूध का व्यवसाय करता है और दो दिन पहले ही उसे दूध का भुगतान मिला था। आग में उसकी करीब 18–20 हजार रुपये की नगदी, कपड़े, बिस्तर, राशन व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के किसानों का कहना है कि यदि बिजली समय पर मिल जाती तो नुकसान कम हो सकता था। घटना की सूचना सरपंच, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें