सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: हाईवे पर लापरवाह ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

Jan 28, 2026 Khulasa Online Reporter 997 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: हाईवे पर लापरवाह ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

बीकानेर: हाईवे पर लापरवाह ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

बीकानेर। देर रात हाईवे पर एक लापरवाह ट्रक चालक ने बड़ा हादसा होने की स्थिति पैदा कर दी। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर चालक ने ट्रक को मेन रोड पर ही खड़ा कर दिया और नीचे उतरकर चाय पीने लगा। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने जब ट्रक को सड़क से हटाने के लिए टोका, तो चालक ने बदतमीजी करते हुए ट्रक हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद होमगार्ड ने ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल बलवीर काजला को सूचना दी।

गश्त पर निकली काजला की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक लेकर फरार हो गया। हेड कांस्टेबल बलवीर काजला के अनुसार, ट्रक को कई बार रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने नहीं रोका और तेज व लापरवाह गति से ट्रक दौड़ाता रहा। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पीछा जारी रखा और अंततः लखासर टोल पर नाकेबंदी कर ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने ट्रक चालक 43 वर्षीय रामरतन पुत्र ज्ञानाराम विश्नोई और उसके बेटे 20 वर्षीय पवन विश्नोई, निवासी रासीसर, नोखा, को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वहीं ट्रक को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Article Ad 2
टैग: #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें