बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
खुलासा ऑनलाइन। रविवार को लूणकरणसर के भ्रमण चिकित्सालय रोड बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई। एक अज्ञात युवक ने मोबाइल दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर लिया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित संदीप रोझ, निवासी रोझा, ने लूणकरणसर पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वे मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से लूणकरणसर आए थे और दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक मुंह पर गमछा बांधे बाइक के पास पहुंचा, इधर-उधर देखा और मौका मिलते ही बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें