सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: घर से लाखो की नगदी और जेवरात लेकर विवाहिता प्रेमी संग हुई फरार

Feb 26, 2026 Khulasa Online Reporter 1588 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: घर से लाखो की नगदी और जेवरात लेकर विवाहिता प्रेमी संग हुई फरार

बीकानेर: घर से लाखो की नगदी और जेवरात लेकर विवाहिता प्रेमी संग हुई फरार

खुलासा ऑनलाइन, लूणकरणसर। कालू थाना क्षेत्र के खारी गांव से एक विवाहिता द्वारा अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी बजरंग लाल पुत्र पन्नाराम जाट निवासी खारी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मूली देवी का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था, लेकिन वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं थी और पिछले करीब एक वर्ष से मायके में रह रही थी। रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान खारी गांव के भांजा बम्बलू उर्फ विजयपाल जाट के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी और विवाह करने की बात भी सामने आई। हालांकि, महिला का पहले से विवाहिता होना और सगोत्र संबंध होने के कारण सामाजिक व धार्मिक बाधाएं सामने आईं। परिवादी के मुताबिक 20 जनवरी 2026 की रात दोनों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत घर से चोरी की। आरोप है कि अलमारी से करीब 1.50 लाख रुपये नकद तथा संदूक से सोने-चांदी के आभूषण निकालकर फरार हो गए। जब मूली देवी घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश की। घर के बाहर कच्चे रास्ते पर पैरों के निशान मिले जो कांकर रोड तक गए, जहां वाहन के टायरों के निशान भी पाए गए।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
परिवादी ने घटना के अगले दिन थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामला पुलिस अधीक्षक बीकानेर तक पहुंचाया गया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर परिवादी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कालू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें