रामदेव बाबा मंदिर मेले में महिला के गले से सोने के फुलड़े चोरी, मामला दर्ज
रामदेव बाबा मंदिर मेले में महिला के गले से सोने के फुलड़े चोरी, मामला दर्ज
खुलासा न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर स्थित रामदेव बाबा मंदिर में लगे मेले के दौरान दर्शन करने गई एक महिला के गले से अज्ञात चोर द्वारा सोने के पांच फुलड़े चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव मोमासर निवासी 30 वर्षीय अपराजित बैदा पुत्र मनीराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी माता चुन्नीदेवी 28 जनवरी को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच बाबा रामदेवजी के मंदिर मेले में धोक देने गई थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी मां के गले में पहने सोने के पांच फुलड़े निकाल लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मेला इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार को जांच सौंपी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें