बीकानेर: घर आगे भी सुरक्षित नहीं है बाइक, दिनदहाड़े बाइक चोरी
बीकानेर: घर आगे भी सुरक्षित नहीं है बाइक, दिनदहाड़े बाइक चोरी
खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बिग्गाबास में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवादी जालबसर निवासी सांबरमल पुत्र रामेश्वर ब्राह्मण ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह बिग्गाबास के वाई-23 में रहता है। उसके घर के सामने खड़ी उसके भाई गोविंद की मोटरसाइकिल जिसे वह स्वयं उपयोग में ले रहा था, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वहां से गायब मिली। परिवादी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
